क्राइम

बिजली चोरी करने वाले किसान की करंट लगने से मौत

डेस्क

बिजली चोरी करने के दौरान करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। रतनपुर क्षेत्र के भरवीडीह में रहने वाला सोनू सूर्यवंशी ने अपने खेत के पास मौजूद बिजली के खंबे से अवैध कनेक्शन अपने खेत तक खींचा था। इस कनेक्शन में कई जगह तार कट गए थे, जिसकी मरम्मत के लिए वह पेड़ पर चढ़कर बिजली के तारों में टेप लगा रहा था। इसी दौरान वह नंगी तारों की चपेट में आ गया और बिजली का जबरदस्त झटका लगने से पेड़ से नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और दौड़कर पहुंचे।

किसी ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दे दी। लेकिन सूचना के बावजूद 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची जिसके चलते सोनू सूर्यवंशी की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस के साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अनुभा लकडा ने तत्काल अवैध कनेक्शन को कटवाया और मामले में जांच के आदेश दिए।

बिजली की चोरी करना सोनू सूर्यवंशी को महंगा पड़ गया और इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सोनू सूर्यवंशी ने मरम्मत से पहले ट्रांसफार्मर से दो ग्रिप निकाल भी लिया था लेकिन वह एक ग्रीप निकालना भूल गया ।जिस वजह से वह बिजली की चपेट में आ गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...