क्राईम

ससुराल आए बदमाशों ने किया एटीएम लूटने का प्रयास, पहुंच गए बड़े ससुराल

डेस्क

रतनपुर मुख्य मार्ग में मौजूद एसबीआई के एटीएम में आधी रात को खटर पटर की आवाज सुनकर पड़ोसियों की नींद टूट गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दे दी। एटीएम में लूटपाट की खबर सुनकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां पाया कि चार हथियारबंद नकाबपोश एटीएम में चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं ।अंदर 2 लोग एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे तो वही बाहर उनके दो साथी रेकी कर रहे थे ।

पुलिस को देखते ही बाहर खड़े दोनों लोग अपने साथियों को सतर्क करने आवाज लगाते हुए भाग खड़े हुए। अंदर तोड़फोड़ की आवाज सुनकर पुलिस ने शटर खोलने की जैसे ही कोशिश की अंदर मौजूद बदमाशों ने पुलिस की आंख में मिर्ची झोंक दी और उन्हें धक्का मारकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस के हाथ शिवजीत जाटव नाम का एक लूटेरा आ गया।

शिवजीत फतेहाबाद आगरा का रहने वाला है । पूछताछ में पता चला कि आगरा के ही उसके साथी भूपेंद्र, कमल सिंह और विक्रम ने मिलकर एटीएम लूटने की योजना बनाई थी। दरअसल शिवजीत और उसका साथी विक्रम सिंह कुछ साल पहले रतनपुर में बन रहे सब स्टेशन में एक ठेकेदार के साथ काम कर चुके थे। इसी दौरान दोनों ने रतनपुर की युवतियों से शादी रचा ली थी। रतनपुर में ससुराल होने की वजह से अक्सर उनका रतनपुर आना जाना लगा रहता था । इस बार वे अपने 2 और साथियों के साथ रतनपुर आए थे और इसी बीच उन्होंने एटीएम लूटने की योजना बना ली । अपने साथ तमाम उपकरण लेकर यह लोग आधी रात को शहर के मुख्य मार्ग पर मौजूद एसबीआई के एटीएम में पहुंच गए थे, लेकिन पड़ोसी की सतर्कता की वजह से उनकी योजना कामयाब नहीं हो पायी। पुलिस ने मौके से टूटा हुआ एटीएम , लाल मिर्च पाउडर, दस्ताने और एटीएम तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं । इस मामले में शिवजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। वैसे पिछले कुछ दिनों से पुलिस पर हमले तेज हो गए हैं। लगातार पुलिसकर्मियों पर बदमाश हमला कर रहे हैं ।ऑटो चालकों ने एक प्रशिक्षु डीएसपी की पिटाई कर दी । वहीं 112 डायल सेवा के आरक्षक को शराबियों ने उसलापुर में पीट दिया। रतनपुर में भी हमलावरों ने पुलिस की आंख में मिर्ची झोंक उनसे मारपीट की। यानी साफ है कि बदमाशों में अब पुलिस का खौफ कम हो रहा है और कानून व्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...