रेलवे

रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ा

डेस्क

रविवार को रतनपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्यवाहिओ में पुलिस ने अवैध शराब की जप्ती की है। रतनपुर पुलिस को खबर मिली कि अरपा तट पर कुछ लोग अवैध रूप से शराब बनाकर शराब बेचने का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। नवापारा निवासी जगदेव केवट और रामसनेही के पास से बड़ी मात्रा में महुआ लोहान और 10 लीटर शराब पुलिस ने जप्त किया। रतनपुर क्षेत्र का ग्राम गोंदिया अवैध शराब बनाने के लिए कुख्यात है।

पिछले कुछ समय में यहां कई कार्यवाहीओं में शराब की जब्ती हुई है।रविवार को ही रतनपुर पुलिस ने ग्राम सेमरा के सुनील कहार के पास से 10 लीटर शराब जप्त किया है, जिसे वह बैग में रखकर पिकअप मैं जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रोका और तलाशी में 10 लीटर अवैध शराब जप्त किया। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जब से सरकार ने शराब बेचना शुरू किया है तब से ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई है और इसमें महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। अवैध रूप से शराब बिक्री की वजह से शराब पीने वालों की संख्या भी बढ़ रही है, यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चे भी शराब पीते देखे जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...