क्राइम

बिजली का पोल लगाने के दौरान हुए हादसे में पांच लोगों की गई जान

डेस्क

हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अटर्रा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ,इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।दरअसल घटना ट्रैक्टर के पलट जाने से घटी।रविवार को हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अटर्रा और आसपास के गांव में विद्युत पोल लगाने का काम किया जा रहा था।बिजली ठेका कर्मी अपने कर्मचारियों के साथ गांव में बिजली का खंभा लगाकर देर रात ट्रेक्टर से वापस लौट रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा।ट्रेक्टर से बिजली का खंबे को भी ठोकर लगी थी,जिसकी वजह से बिजली का तार भी उनके ऊपर गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि सभी ट्रैक्टर में दब गए।घटना की सूचना पर पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी कर्मियों को निकालने का काम शुरू हुआ।

देर रात तक काफी मशक्कत के बाद तीन कर्मियों को बाहर निकाला गया,जिसमे तीनो की मौत हो चुकी थी,उसके बाद सोमवार की सुबह दो कर्मियों का शव बाहर निकाला गया।हादसे में मृत ठेका कर्मचारी रतनपुर और कोनी थाना क्षेत्र के हैं। जिनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं,मृतकों में सूरज साहू,ट्रैक्टर चालक अक्षय खैरवार,राजकुमार नेताम और रामायण साहू की पहचान हो गई है।जबकि एक अन्य की शिनाख्ती कार्यवाही की जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मामला अभी संदेहास्पद है,जिसकी पड़ताल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,