सीपत

घर के भीतर मंदिर से देवी की धातु की प्रतिमा चोरी, तड़के सुबह अज्ञात चोर ने दिया घटना को अंजाम, सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सोंठी परसापाली निवासी राधेश्याम कंवर ने उसके घर के मंदिर से देवी माँ की सुनहरे रंग की धातु की प्रतिमा चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसमें प्रार्थी ने बताया कि उसके स्वप्न में देवी माँ आई थी, जिसके अनुसार ही उसने 1998 में देवी माँ की प्रतिमा को घर की खुदाई से ही प्राप्त किया था, जिसकी सूचना भी उसने उस वक्त पुलिस को दी थी, तब से लेकर आज तक वह देवी माँ की प्रतिमा घर मे स्थापित कर पूजा पाठ करता आ रहा था

लेकिन आज सुबह जब वह नहाने तालाब गया और वहाँ से लौटा तो देखा किसी अज्ञात ने खिड़की के रास्ते मंदिर से सुनहरे रंग की धातु से निर्मित प्रतिमा को चोरी कर ले गया है, जिसकी आस पास तलाश करने पर नही मिलने के बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने पहुँचकर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ़ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,