क्राइमबिलासपुर

शनिचरी रपटा में फिर मिली नवजात की लाश, मौके पर लोगों का लगा जमावड़ा

विपुल शर्मा

एक तरफ इंसान खुद को सभ्य और लगातार विकसित होने का दावा कर रहा है लेकिन दूसरी ओर हर दिन इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है । गुरुवार सुबह भी ऐसी ही एक घटना ने बिलासपुर को हैरान परेशान कर दिया। सुबह-सुबह अरपा नदी में दिशा मैदान और सैर सपाटे के लिए गए लोगों की निगाह शनिचरी रपटा के पास नदी में पड़ी एक नवजात की लाश पर पड़ी।

कन्या नवजात को जानवरों ने नोचा खसौटा भी था और उसके सर के आसपास से खून भी।बह रहा था। नवजात को देखकर लग रहा है की उसका जन्म एक दिन पहले ही वह होगा और किसी कारण से उसे मरने के लिए इस तरह नदी में फेंक दिया गया। महाभारत में कुंती ने नदी में अवैध संतान करण को बहा दिया था लेकिन यहां तो सूखी नदी में नवजात को किसी निर्दयी मां ने मरने के लिए छोड़ दिया ।

नवजात की लाश की खबर लगते ही यहां लोगों की भीड़ लग गई। रपटा के ऊपर लोगों का मजमा लग गया तो वही कुछ उत्साही युवक नदी में उतरकर लाश के करीब भी पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस यहां पहुंची तो जरूर लेकिन सीमा विवाद के चलते चुपचाप खड़ी रही ।लोगों के आग्रह के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे अधिकारियों के आदेश का इंतजार करती रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,