रेलवे

निजीकरण की ओर बढ़ता भारतीय रेलवे, पार्सल की जिम्मेदारी अब अमेजन को

डेस्क

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया के कर्मचारी जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर पार्सल की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। रेलवे ने फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उसे दो राजधानी ट्रेनों में यह जिम्मेदारी सौंपी है। एक माह बाद काम की समीक्षा के बाद इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है। प्रयोग सफल रहा तो अन्य ट्रेनों में भी पार्सल का काम बड़ी निजी कंपनियों के हवाले करने की राह खुल जाएगी।मुंबई राजधानी और सियालदह राजधानी से इस योजना की शुरुआत हो रही है। इन दोनों ट्रेनों में गार्ड के डिब्बे के साथ लगने वाले एसएलआर यानी पार्सल वैगन में ढाई टन पार्सल के परिवहन की अनुमति अमेजन इंडिया को दी गई है। एक एसएलआर की क्षमता चार टन होती है, जो अभी पूरी तरह से रेलवे के पास है। लेकिन, अब इन ट्रेनों में रेलवे मात्र डेढ़ टन सामान ही बुक कर सकेगा।

इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे, पूर्व रेलवे और पश्चिम रेलवे को आदेश जारी कर दिया है।अधिकारियों का कहना है कि एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में एसएलआर के दो कोच होते हैं। इसमें आगे वाला कोच ठेकेदार को लीज पर दिया जाता है। एक कोच रेलवे के पास होता है, वह भी अब निजी कंपनी के हवाले किया जा रहा है।रेलवे स्टेशन पर माल चढ़ाने और उतारने वाले निजी कर्मियों ने फैसले का विरोध शुरू कर दिया है। भारतीय रेलवे लोडिंग अनलोडिंग वर्कर यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार इंदौरिया ने कहा कि बिना किसी टेंडर के रेलवे ने यह काम अमेजन को दिया है। यूनियन से चर्चा तक नहीं की गई है। ऐसे में 31 जुलाई व एक अगस्त को हड़ताल करने की घोषणा की गई है।इस दौरान नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर किसी भी ट्रेन में न तो पार्सल का माल चढ़ाया जाएगा और न उतारा जाएगा। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन सहित अन्य स्टेशनों पर रोजाना हजारों की संख्या में पार्सल के पैकेट पहुंचते हैं। सिर्फ नई दिल्ली पर करीब दस हजार पैकेट ट्रेन से भेजे जाते हैं।ज्यादा राजस्व मिलने का दावा
रेल अधिकारियों का कहना है कि टेंडर नहीं होने के बावजूद रेलवे के राजस्व में कोई कमी नहीं आएगी। जिस ट्रेन में अमेजन इंडिया को पार्सल की जिम्मेदारी दी जा रही है, उसमें पहले से लीज पर काम करने वाले ठेकेदार से ज्यादा राशि ली जाएगी। यदि उस ट्रेन में पार्सल लीज पर नहीं होंगे तो उस रूट पर अधिकतम लीज की राशि से ज्यादा पैसा वसूला जाएगा। इसके साथ ही एक माह की राशि का अग्रिम भुगतान करना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...