क्राईम

घर में घुसकर बदमाश ने छात्रा से की बदसलूकी , सरकंडा थाने में मामला दर्ज

डेस्क

बिलासपुर में अपराधियों की हिम्मत किस कदर बढ़ चुकी है इसका अंदाजा सरकंडा क्षेत्र में हुई घटना से लगाया जा सकता है। चिंगराजपारा में रहने वाला 27 वर्षीय कमलेश देवांगन, अरविंद मार्ग में रहने वाली एक 16 वर्षीय छात्रा को पिछले करीब 3 महीनों से लगातार परेशान कर रहा था। स्कूल जाने के दौरान कमलेश छात्रा का पीछा करता और लगातार उस पर अश्लील फिकरे कसता। छात्रा छेड़छाड़ से परेशान थी और उसने यह बात अपने घर पर भी बताई थी, लेकिन सोमवार को तो हद ही हो गई। लड़की का लगातार पीछा करने वाले कमलेश की हिम्मत इस कदर बढ़ गई कि वह रात में छात्रा के घर में घुस आया और घर में अन्य सदस्यों की मौजूदगी होने के बाद भी उसका हाथ पकड़ कर उससे जबरदस्ती की कोशिश करने लगा। ऐसा करने पर छात्रा जोर से चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर उसकी मां जब हॉल में पहुंची तो वहां के नजारे देखकर उसके होश उड़ गए ।

छात्रा के परिजनों को देखकर कमलेश देवांगन भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद छात्रा ने अपनी आपबीती परिवार को कह सुनाई। पुलिस का खौफ अपराधियों में कम हो चुका है और उनका दुस्साहस इस हद तक पहुंच चुका है कि वे अपने इरादे को पूरा करने अब घर में घुसकर अपने मंसूबे को अंजाम देने लगे हैं ।सरकंडा क्षेत्र में हुई इस घटना की शिकायत मंगलवार को थाने में की गई। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत कमलेश देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है, लेकिन इस घटना ने यह अलर्ट कर दिया है की रक्षा टीम के गठन और पुलिस के लगातार गश्त की के दावों के बाद भी स्कूल जाती छात्राएं लगातार बदमाशों की छेड़खानी से परेशान हो रही है। हैरानी इस बात की है इन्हें मीडिया मनचला और आशिक कहकर उनका हौसला बढ़ाती है। ऐसे बदमाशों की मजम्मत किए जाने की बजाय अगर उन्हें मनचला आशिक और मजनू कहां जाएगा तो जाहिर है उनके हौसले बढ़ेंगे, इसलिए जरूरत है कि ऐसे बदमाशों का सामाजिक तौर पर भी बहिष्कार हो और हर मंच पर उनकी घोषणा की जाए।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...