क्राईमबिलासपुर

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, यदुनंदन नगर में बड़ी चोरी

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर में अब हर तरह के अपराध होने लगे हैं लेकिन पुलिस की नाक में चोरों ने दम कर रखा है। ऐसा एक भी दिन नहीं गुजरता जब शहर या फिर शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में चोरी की कोई घटना ना होती हो। सिलसिलेवार हो रही चोरियों से निपटने में पुलिस भी नाकाम है। चोर पुलिस से कई कदम आगे चल रहे हैं। पुलिस एक या दो घटना का खुलासा कर नहीं पाती, इसी बीच में चोर कई और घटनाओं को अंजाम देकर उन्हें जैसे चिढ़ाने लगते हैं । बिलासपुर में घर को सुना छोड़ना तो अब खतरे से खाली नहीं रह गया है । लगता है चोर गिरोह लगातार कॉलोनियों में सूने घरों की रेकी करते हैं तभी उन्हें हर सूने घर की पूरी जानकारी होती है। यदुनंदन नगर में रहने वाले अमिताभ पांडे 3 जून सोमवार को अपनी पत्नी को वापस लाने रायगढ़ स्थित ससुराल गए हुए थे। इसी बीच उनके घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया । पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अमिताभ पांडे को शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी। जिसके बाद भागे भागे अमिताभ पांडे दोपहर घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर के सामने के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। वही घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ पाया गया।

तलाशी लेने पर अमिताभ पांडे को पता चला कि अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत करीब 50,000 रुपये बताई जा रही है और नगद 5000 रूपए गायब है । इसके बाद अमिताभ पांडे ने चोरी की सूचना सिटी थाने में दर्ज कराई । हर बार की तरह पुलिस चोरों की पतासाजी करने की बात कह रही है । लेकिन हैरानी इस बात की है कि सुनसान इलाका हो या फिर आसपास पड़ोसी हो, फिर भी चोर, चोरी की वारदात को बेखटके अंजाम दे जाते हैं और किसी को कानों कान इसकी खबर नहीं होती। वैसे भी बिलासपुर में पुलिस गश्त की क्या स्थिति है यह किसी से छुपी हुई नहीं है। यही वजह है कि बिलासपुर शहर चोरों के लिए ऐशगाह बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...