छत्तीसगढ़

अवैध वसूली पर नकेल ,अब डीएसपी स्तर के अधिकारी से कम नहीं कर पाएंगे सड़क पर फाईन

डेस्क

प्रदेश के गृह, जेल, लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ और जनसामान्य से मुलाकात कर उनकी समस्यायों का निराकरण किया। राजीव भवन में मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि अब प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस की जांच के नए नियम बनाये गए है अब चौक-चौराहों पर दोपहिया वाहनों की जांच डीएसपी स्तर के अफसर ही कर सकेंगे। गलती पाए जाने पर सिर्फ चालान काटा जाएगा, नकद राशि नहीं ली जाएगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अवैध वसूली रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसको लेकर एसपी कार्यालय में विशेष कक्ष भी बनेगा। यातायात विभाग का महकमा अपने मूल कार्यो में सजग रहे और बिगड़ती यातायात में सुधार हो।

लोक निर्माण विभाग के कार्यो पर उन्होने बताया कि अधिकारियों और ठेकेदारों की संयुक्त बैठक में दिशा-निर्देश दिये गये कि विकास के कार्यो में गुणवत्ता पर और समय सीमा में कार्यों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया जायेगा। दोनों पर कोई समझौता या रियायत नहीं दी जायेगी। साथ ही ठेकेदार अपने कार्यो को बेहतर ढंग से करें और अधिकारी उन्हें सहयोग करें ताकि विकास के कार्यो में तेजी आये।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,