बिलासपुर

नेवरा में करेंगे 26 गौठानों का लोकार्पण व छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों और व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे मुख्यमंत्री,गनियारी में मुख्यमंत्री करेंगे प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का उद्घाटन

डेस्क

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तखतपुर ब्लॉक के गनियारी में प्रदेश के पहले आजीविका अंगना मल्टी एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन 1 अगस्त को करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नेवरा स्थित गौठान में नवनिर्मित 26 गौठानों का लोकार्पण भी करेंगे। वे नेवरा स्थित गौठान में हरेली तिहार मनाएंगे। इस अवसर पर वे कृषि यंत्रों का पूजन, पारंपरिक पत्ता बांधना, गाय की पूजा एवं कलेवा खिलाएंगे। श्री बघेल नेवरा में सभा को संबोधित भी करेंगे।पारंपरिक खेल और व्यंजन भी – श्री बघेल छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल जैसे गेंड़ी, नारियल फेंक, कबड्डी आदि कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों जैसे फरा, चीला, ठेठरी, खुर्मी, पपची का लुत्फ उठाएंगे।

मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल 1 अगस्त को हरेली तिहार के अवसर पर बिलासपुर जिले में आ रहे हैं। इस अवसर पर वे ग्राम गनियारी स्थित प्रदेश के पहले आजीविका अंगना मल्टी एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यहां वे ग्रामीण औद्योगिक परिसर में बॉयोगैस संयत्र का लोकार्पण भी करेंगे। ये संस्थान में गनियारी गौठान परिसर में बनाया गया है। जिसमें मिनी राईस मिल, तेल मिल, बॉयो गैस संयत्र एवं अन्य संयत्र स्थापित किये गये हैं।गनियारी स्थित आजीविका अंगना ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 68 लाख है। यहां पर वे डोम के अंदर सिलाई मशीन प्रशिक्षण, गणवेश निर्माण, जूट बैग निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, एलईडी बल्ब निर्माण, कांच की चूड़ी निर्माण, सेनेटरी पैड निर्माण का अवलोकन करेंगे। श्री बघेल ई रिक्शा में बैठकर डोम के बाहर संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

डोम के बाहर महिलाओं के द्वारा पेवर ब्लॉक, फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण, सीमेंट पोल निर्माण एवं चैन लिंक फैंसिंग निर्माण किया जा रहा है।रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार- आजीविका अंगना मल्टी एक्टिविटी सेंटर का निर्माण कार्य अगस्त 2018 में शुरू किया गया। ये सेंटर रिकॉर्ड समय में एक साल में ही बनकर तैयार हो गया है। आजीविका अंगना को कार्य के हिसाब से दो भागों में विभक्त किया गया है। डोम के अंदर आंतरिक एवं डोम के बाहर बाह्य गतिविधियों में महिलाएं विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।महिलाएं हो रहीं आर्थिक रूप से मजबूत- गनियारी मल्टी एक्टिविटी सेंटर में महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। आंतरिक एवं बाह्य गतिविधियों में लगभग 650 महिलाएं कार्य कर रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा पिछले बीस दिन में लगभग 57 लाख रुपये से अधिक उत्पादन का विक्रय किया जा चुका है। जिसमें से महिलाओँ को 20 लाख से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है।महिलाओं को मिल रहा 5 रूपये में भरपेट भोजन- आजीविका अंगना में आने वाली महिलाओं को घर से खाना लाकर आने की चिंता नहीं करनी पड़ रही है। उन्हें इसी परिसर में श्रमिक अन्न सहायता केंद्र में मात्र 5 रूपये में भोजन प्राप्त हो रहा है। गनियारी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दो सौ महिलाओं को सुरक्षा उपकरण, सौ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, सौ महिलाओं को सायकिल वितरण और पांच महिलाओं को ई रिक्शा का वितरण करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...