रायगढ़

खाने को लेकर हुए विवाद में डंडे से पीट पीटकर पत्नी की हत्या… मामले में फारेस्ट का बीटगार्ड आरोपी पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना छाल क्षेत्र के ग्राम गंजाईपाली में पत्नी की हत्या के संगीन मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। शनिवार 30 नवंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बीट गार्ड यादराम अजगल्ले ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी सोनतला अजगल्ले 31 वर्ष की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में छाल पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी परिक्षेत्र सहायक बनहर द्रोण डनसेना ने दी, जिन्होंने बताया कि ग्राम बनहर से सूचना मिली थी कि यादराम ने विवाद के दौरान बांस के डंडे और लकड़ी फारा से पत्नी पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की और तत्परता से आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 29 नवंबर की रात खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में उसने पत्नी पर घातक वार किए। थाना छाल ने आरोपी यादराम अजगल्ले (38 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 103(12) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त डंडा समेत महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और एसडीओपी प्रभात पटेल के निर्देशन में की गई कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मदन पटले, एएसआई शिव खरे, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रीय, शंभू पांडेय, आरक्षक सतीश जगत सहित टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार