रेलवे

रेलवे ने मनाई कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती, उनकी रचनाओं को किया याद

डेस्क

बिलासपुर स्टेशन में महान उपन्यासकार, कथा-सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सौरभ बंदोपाध्याय ने मुंशी प्रेमचंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात स्टेशन निदेशक एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर निखारे, मंडल के राजभाषा अधिकारी प्रमोद सोनी सहित बिलासपुर स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्यों ने मुंशी प्रेमचंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे आदरांजलि अर्पित की। विजय कुमार देवांगन ने मुंशी प्रेमचंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। ललन कुमार दास वरिष्ठ अनुवादक ने मुंशी प्रेमचंद जी की प्रसिद्ध कहानी ‘सवा सेर गेहॅूं’ सुनाई।
इस अवसर पर मुंशी प्रेमचंद जी की जीवनी और उनकी रचनाओं के संबंध में एक रोचक प्रश्नमंच आयोजित किया गया तथा सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सौरभ बंदोपाध्याय ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद जी हिंदी के महान साहित्यकार थे उन्होंने अपनी रचनाओं में निर्धन, पीडित और शोषित समाज की वास्तविक स्थिति का सजीव चित्रण किया है। उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मना रहे हैं। प्रेमचंदजी ने सरल और आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग किया तथा अन्य भाषाओं के शब्दों का अपने साहित्य में उपयोग कर हिन्दी भाषा को समृद्ध किया।कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेंद्र कुमार चैबे, कार्यालय अधीक्षक ने किया। कार्यक्रम के पूर्व श्री किशोर निखारे, स्टेशन निदेशक एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक की अध्यक्षता एवं श्री प्रमोद सोनी, राजभाषा अधिकारी की उपस्थिति में बिलासपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई, जिसमें मार्च-जून 2019 को बिलासपुर स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों में हुई राजभाषा प्रयोग-प्रसार की प्रगति की समीक्षा की गई।जयंती समारोह एवं बैठक में बिलासपुर स्टेशन के समस्त् पर्यवेक्षक और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ...