जांजगीर चाँपा

गाली देने से मना करने पर युवक को मारा चाकू…हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – गांव में चौक पर गाली गलौच कर रहे एक आरोपी को जब युवक ने गाली देने से रोका तो उल्टे उसने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने चाकू मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार शिवम श्रीवास उम्र 23 वर्ष निवासी बिरगहनी शाम के लगभग 07.00 बजे गांव के स्कूल की तरफ से घर की ओर आ रहा था जो गांव का ही आरोपी दीनानाथ साहू गुड़ी चौक के पास गाली गलौच कर रहा था जो आहत शिवम को भी वहा से गुजरने के दौरान गाली दिया तब शिवम गाली देने से मना किया तो उसे मारने पीटने के लिऐ उतारू हो गया तब शिवम् डर के वहा से भाग कर घर आ गया

थोड़ी देर बाद दीनानाथ शिवम के घर के पास आकर शिवम को मारते हुऐ शीतल चौक के पास ले गया और हत्या करने के नियत से चाकू से उसके सीने पर प्राणघातक हमला कर गम्भीर चोट पहुंचाया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कर आरोपी दीनानाथ साहू को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किया जिसे घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, सह.उपनिरीक्षक माधव सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...