क्राइम

चोरों से दहला बिलासपुर, मकान सुना हो या आबाद, चोर कर रहे है धावा

डेस्क

बिलासपुर में एक बार फिर चोरों ने दहशत फैला दी है। हर दिन बिलासपुर के किसी न किसी हिस्से से चोरी होने की खबर आ रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि घटनाएं उन मकानों में भी हो रही है जहां कोई नहीं मौजूद हो और चोर उन घरों में भी घुस रहे हैं जहां घरों में लोग मौजूद थे । ऐसी ही दो घटनाएं हाल में घटी। उसलापुर उषा उपवन फेस टू के अंतिम छोर में रहने वाले बालकों के रिटायर कर्मचारी मणि शंकर चतुर्वेदी अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। पिछले 25 जुलाई को वे अपनी पत्नी के साथ बेटे के पास जबलपुर चले गए थे और उनका मकान बंद था। बुधवार को जब वे लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ है। घर में घुसने पर अलमारी को भी खुला हुआ पाया। उनके पीछे चोर घर में घुसकर, अलमारी को तोड़कर लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब दो लाख रुपए की चोरी को अंजाम देकर गायब हो गए थे। चोरी की वारदात किस नियत तिथि पर हुई यह कहना मुश्किल है । उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। मणि शंकर चतुर्वेदी का मकान शहर के बाहरी हिस्से में और अंतिम छोर पर मौजूद होने से आशंका जाहिर की जा रही है कि बाहरी चोर गिरोह ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा, जो इस तरह के मकानों को अक्सर निशाना बनाया करते हैं।

वहीं पिछले दिनों व्याख्याता के घर हुई चोरी की ही तर्ज पर पेंड्रा के बड़का टोला डंगनिया निवासी किराना दुकान संचालक सुरेखा राठौर के घर भी चोरी की घटना हुई। खाना खाने के बाद पूरा परिवार घर पर मौजूद था और सो रहा था। सुरेखा राठौर की नींद करीब रात 3:00 बजे खुली तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने अलमारी की तलाशी ली तो अलमारी को भी खुला हुआ पाया और अलमारी में रखे जेवर गायब पाए। इस मामले में भी पुलिस शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,