निगम

बिलासपुर में बेघर मवेशियों को मिला नया आशियाना, शहरी गोठान का हुआ लोकार्पण

आलोक

शहर की सडको पर मवेशी विचरण करते देखे जा सकते है। जिसे देखते हुए राज्य शासन ने ग्रामीण अंचलों में गोठान बनाने का निर्णय लिया है। जहाँ मवेशियों को रखने के साथ उन्हें चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम मोपका में नगर निगम बिलासपुर के द्वारा निर्मित शहरी गोठान का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय मौजूद रहे।

अमूमन शहर की सडको पर मवेशी का जमावड़ा देखा जाता है। जिसकी वजह से उक्त सड़क का उपयोग करने वाले राहगीरों को हमेशा दुर्घटना की आशंका सताती है। राज्य शासन ने समस्या को देखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में गायों के लिए गोठान बनाने की योजना पर कार्य शुरू किया है। जहाँ गायों के लिए चारे के साथ चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसी कड़ी में गुरुवार को बेलतरा विधानसभा के ग्राम मोपका में नगर निगम द्वारा निर्मित नए शहरी गोठान का लोकार्पण किया गया। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और महापौर किशोर राय ने गोठान का विधिवत लोकार्पण किया।

नगर निगम के द्वारा निर्मित शहरी गोठान में कुल सात शेड है जहाँ लगभग तीन सौ गायों को रखने की क्षमता है। पहले चरण के शहरी गोठान के बाद दूसरे चरण का भी शहरी गोठान जल्द निर्मित किया जाएगा। जिसके लिए समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गोठान को पूरा करने में लगभग 51 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। जिसके लिए राज्य शासन से राशि जारी भी की जा चुकी है। इसके अलावा गोठान से लगे शासन के सात एकड़ जमीन को चारागाह के लिए आरक्षित किया गया है। जहाँ गायों के लिए चारा उपलब्ध होगा। क्योकि शहरी गोठान होने से बड़ी संख्या में गाय यहां पहुचेगी। लिहाज़ा निगम ने गोठान में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है। जिससे गायों को तत्काल चिकित्सा मिल सके। लोकार्पण समारोह में उपस्थित समस्त ग्रामवासीयो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की परिकल्पना का ही नतीजा है कि ग्रामीण अंचलों में गोठानो का निर्माण हो रहा है। जिससे अब सडको पर गायों को विचरण नही करना पड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने कम समय मे गोठान को तैयार करने के लिए नगर निगम बिलासपुर के समस्त कर्मचारियों को बधाई भी दी।

लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने भी सरकार के गोठान के माध्यम से गायों को स्थान देने की योजना की प्रशंसा की। वही उन्होंने आस्वस्त किया कि और भी कई ग्रामीण अंचल है जहाँ गोठानो की जरूरत है। वहाँ भी गौठान बने इसके लिए वे मुख्यमंत्री को सुझाव देने के साथ पूर्ण सहयोग करेंगे।शहरी गोठान के संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने कहा कि निश्चित ही गोठान के बनने से सडको से मवेशियों को हटाने में मदद मिलेगी।

हालाँकि इससे पहले नगर निगम इसे कांजी हाउस के नाम से संचालित करता था। परंतु शासन से सहयोग नही मिलने के कारण कांजीहाउस का संचालन नही हो सका। परंतु एक बार फिर शासन ने नए सिरे से योजना को प्रारम्भ किया है। जो सफल होता है तो सामाजिक दृष्टिकोण से बेहतर है। हालाँकि शहरी गोठान का आनन फानन के उद्घाटन करने से लोकार्पण के दिन भी यहाँ निर्माण कार्य जारी रहा।इस मौके पर नगर निगम के पार्षद,निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम... बिलासपुर: पचरीघाट हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह, योजना बनाकर...