अंतरराष्ट्रीय

थाईलैंड पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने ली यूनिवर्सल हेल्थ केयर की जानकारी प्रदेश में व्यवस्था किस तरह से हो सकती है लागू इस पर जुटाई जा रही जानकारियां।

ढाई करोड़ की आबादी को वह स्वास्थ्य सेवाएं हासिल हो जाए जिसका अब तक सिर्फ सपना देखा जाता था

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हेल्थ स्मार्ट कार्ड योजना लागू कर प्रदेश की जनता को 50,000रुपये तक की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई थी जिसके बाद इसमें विस्तार करते हुए आयुष्मान योजना को लागू कर मदद पांच लाख रुपए तक बढ़ाई गई लेकिन सत्ता बदलते ही कांग्रेस सरकार भाजपा की योजनाओं को बंद कर उसकी जगह जन घोषणा पत्र में बताई गई योजना को अमल में लाना चाहती है ।इसके लिए यूनिवर्सल हेल्थ केयर के मॉडल पर काम शुरू करने की योजना है। थाईलैंड में योजना सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

इसलिए योजना के संचालन और अन्य बारीकियों को समझने एक विशिष्ट मंडल के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव बाबा थाईलैंड पहुंच चुके हैं ।यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य फाउंडेशन के महासचिव डॉक्टर सोमेश चुनारस,थाईलैंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य थाईलैंड के सलाहकार मंत्रालय के डॉक्टर सुवित विबुलपोलस्पर्ट से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की बैठक हुई ।इसी शख्स ने थाईलैंड में यूनिवर्सल हेल्थ की नींव रखी थी ।इसलिए उनसे योजना की बारीकियां सीखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस घोषणा पत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वायदा किया गया था इसलिए सभी को स्वास्थ्य सुविधा देने के मकसद से बिंदुवार व्यवस्थाओं को समझने की कोशिश की जा रही है ,जिसकी मदद से सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा सके ।यहां यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज बनाम यूनिवर्सल हेल्थ केयर ,व्यापक स्वास्थ्य देखभाल ,तृतीयक समुदाय, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन और उनकी तत्कालिक स्थिरता की भूमिका, बाहरी नीतियों की उपलब्धता और उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों से चर्चा की गई ।सार्वजनिक स्वास्थ्य में वैश्विक विशेषज्ञों में से एक के साथ बेहद महत्वपूर्ण चर्चा में डेविड सैंडर्स से मिली जानकारियों को उपयोगी बताया जा रहा है ।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने इन मुलाकातों के बाद कहां कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य फाउंडेशन के महासचिव डॉक्टर उमेश चुनारस और स्वास्थ्य थाईलैंड के पूर्व मंत्री डॉ सुवित से मिलना बहुत बड़ा सम्मान था ।उनकी मदद से छत्तीसगढ़ में भी इस तरह की योजना लागू की जाएगी जाहिर है प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार भाजपा की योजनाओं को अमल में लाने की जगह खुद की योजनाएं क्रियान्वित करना चाहती है। इस लिहाज से दुनिया में स्वास्थ्य सेवा के तहत बेहतर विकल्पों की तलाश की जा रही है। थाईलैंड में यूनिवर्सल हेल्थ केयर का संचालन लंबे वक्त से बेहतर रूप से किया जा रहा है ।अगर छत्तीसगढ़ में भी उसका अनुसरण किया जाता है तो मुमकिन है कि यहां की ढाई करोड़ की आबादी को वह स्वास्थ्य सेवाएं हासिल हो जाए जिसका अब तक सिर्फ सपना देखा जाता था। इस यात्रा की एक खास बात यह भी है की यात्रा का पूरा खर्च खुद स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव बाबा वहन कर रहे हैं, इस तरह उन्होंने एक नई परिपाटी चलाकर आदर्श प्रस्तुत किया है।

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,