छत्तीसगढ़बिलासपुररेलवे

अहमदाबाद एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौत अब तक नहीं हो सकी है पहचान

बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म न.5 की घटना

बुधवार दोपहर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस खड़ी थी दोपहर करीब 1:00 बजे के बाद जब ट्रेन रवाना हुई तो स्टेशन पर एक शोर सा मचा ।लोगों ने देखा कि ट्रेन के गुजर जाने के बाद पटरी पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। व्यक्ति का सर धड़ से अलग होकर पटरी के बाहर गिरा पड़ा था तो वही धड़ पटरी के अंदर था। तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी गई। जांच में व्यक्ति के पास से कुछ भी हासिल नहीं हुआ जिससे कि उसकी पहचान मुमकिन हो सके ।मृत व्यक्ति की उम्र 55 से 60 वर्ष के करीब बताई जा रही है और हुलिए से वह कोई ग्रामीण लग रहा है। शिनाख्त ना होने के बाद पंचनामा कर रेलवे पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...