मस्तूरी

मस्तूरी: सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड एवं प्रसारित करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई साइबर टीप लाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर में अप.क्र. 42/2025 के तहत धारा 67बी आईटी एक्ट एवं 14 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की पहचान अभय कैवर्त पिता संतोष कैवर्त, उम्र 24 वर्ष, निवासी नेतानगर मस्तूरी के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में साइबर टीप लाइन से प्राप्त शिकायत पर तकनीकी जांच की गई। विवेचना के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन, आईपी एड्रेस एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तूरी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराधों की जानकारी तत्काल साइबर टीप लाइन या नजदीकी थाने में दें।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...