बिलासपुर

लॉक डाउन न्यूज़ :- जिले से अन्य जिले में आने-जाने हेतु ई-पास की व्यवस्था….अतिआवश्यक परिस्थितियों में ही मिलेगी स्वीकृति

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु संपूर्ण बिलासपुर जिले को 14 अप्रैल 2021 प्रातः 6 बजे से 21 अप्रैल 2021 रात्रि 12 बजे तक कंटेनमेंट जो घोषित किया गया है। उक्त अवधि में अत्यावश्यक सेवा के लिए बिलासपुर जिले से अन्य जिले में जाने-आने हेतु जिला प्रशासन द्वारा ई-पास की व्यवस्था की गयी है। आवेदक अपने मोबाईल के प्ले स्टोर में जाकर सीजी कोविड-19 ई-पास एप्प डाउनलोड कर ऑन लाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आनलाईन आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक का फोटोग्राफ, पहचान पत्र, यात्रा के संबंध में दस्तावेज अपलोड किया जाना आवश्यक है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बी.एस. उईके ने बताया कि आवेदक को ई-पास हेतु कलेक्टर कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है, ऑनलाईन सीजी कोविड-19 ई-पास एप्प के माध्यम से आवेदक घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात् आवेदक को ई-पास एप्प के माध्यम से स्वीकृति, अस्वीकृति के संबंध में जानकारी प्राप्ति की सुविधा उपलब्ध है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...