प्रकृति

पर्यावरण के साथ मनाया रोटरी बिलासपुर रॉयल ने मित्रता दिवस

डेस्क

जीवन में मित्र और मित्रता की अहमियत को एक बार नए सिरे से महसूस करने का एहसास लेकर हर साल आता है फ्रेंडशिप डे। मित्रता को लेकर दुनिया में कोई बंदिश नहीं है । मित्र आपके परिवार और रिश्तेदार में से हो सकते हैं। आपके सहपाठी , पड़ोसी से लेकर सहकर्मी और अनजान भी आपके मित्र हो सकते हैं। यहां तक कि पशु-पक्षियों से भी मित्रता संभव है। इतिहास में भी ऐसी मित्रता की कहानियां भरी पड़ी है ।

लेकिन अगर मनन करें तो यह पाएंगे कि पेड़ों से बढ़कर मनुष्य का मित्र कोई भी नहीं है। पेड़ तो सिर्फ और सिर्फ देना जानते हैं। अपने जीवन काल में वह हमें ऑक्सीजन से लेकर छाया, फल-फूल और बारिश के रूप में अमृत देते हैं। पेड़ों की ही वजह से हु वर्षा जल धरती में समाता और थमता है। इसलिए जब मित्रता दिवस पर लोग अपने परिचित और मित्रों के हाथ में फ्रेंडशिप बैंड बांधकर रिश्तो को नया आयाम दे रहे थे उसी दौर में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर रॉयल ने पेड़ों के साथ अपने रिश्तो को कुछ और मजबूत करते हुए इस मित्रता को ताउम्र निभाने का वादा किया।

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर रॉयल ने रविवार मित्रता दिवस पर खजरी स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक प्लांट में वृक्षारोपण किया। प्रकृति से मित्रता हेतु प्रतिबद्ध रोटरी बिलासपुर रॉयल के सदस्यों ने इस मौके पर 25 फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया।

इस मौके पर रोटरी बिलासपुर रॉयल के रोटेरियन प्रतीक शर्मा, डॉ नवनीत सिंह, अमितपाल सिंह टुटेजा, वैभव चोपड़ा, मनमोहन गुप्ता, राहुल होरा,विपुल गोलछा, सुमितपाल सिंह टुटेजा, सुनील कुमार राकेश, विवेक घई, बलजीत सिंह चावला, आशीष सुराना, डॉ शशिकांत साहू, अनीश तिवारी, सतविंदर सिंह अरोराआदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...