बिलासपुर

बिलासपुर :- राजस्व विभाग में फिर पकड़ा गया रिश्वतखोरी का मामला… सीपत का नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीपत तहसील के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह कार्रवाई एसीबी के चल रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तहत की गई। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी माता के नाम पर करीब 21 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी फौती दर्ज कर उसके और भाई-बहनों के नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार कुर्रे द्वारा 1.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान नायब तहसीलदार ने 1.20 लाख रुपए में काम करने की सहमति दी। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई पहली किश्त 50 हजार रुपए नायब तहसीलदार को देने के लिए भेजी गई। आरोपी ने यह राशि एनटीपीसी सीपत स्थित कॉफी हाउस में स्वीकार की, तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी सिंह ने बताया कि एसीबी भ्रष्टाचार के मामलों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से रिश्वत मांग संबंधी शिकायतें दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर 9926111932 और फोन नंबर 07752-250362 पर संपर्क करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि पिछले 1.6 साल में यह एसीबी बिलासपुर की 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...