बिलासपुर

रेलवे ट्रेक पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश…हत्या कर लाश को ट्रेक पर फेंकने की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी गांव के पास एक युवक कि खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। रेल्वे ट्रैक में मिले, इस युवक कि लाश ने यह सोचने मजबूर कर दिया है कि यह हादसा है या हत्या.. मामले में मिली जानकारी के अनुसार दोमुहानी गांव के पास रेल्वे ट्रैक में एक युवक की खून से सनी लाश लोगो ने देखी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल तोरवा पुलिस को दी। जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की अज्ञात युवक की लाश उस ट्रैक पर पड़ी थी। जिसमें ट्रेन का परिचालन नही होता है।

स्थानीय पुलिस के जांच के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है की युवक पीले रंग का शर्ट और काला कलर का पेंट पहना हुआ था। प्रारंभिक रूप से यह मामला हत्या का ही बताया जा रहा है। संभावना बन रही है कि युवक को कही अन्य जगह पर मारपीट कर रेल्वे ट्रैक में फेक दिया गया होगा। बहरहाल इस पूरे मामले में तोरवा पुलिस जांच में जुट गई है, जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...