बिलासपुर

शादी का झांसा देकर शोषण…. गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी की बात करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना सरकंडा में 27 अगस्त 2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका परिचय यश यादव उर्फ बिट्टू पिता संतोष यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बंगालीपारा गली नं. 3, सरकंडा से हुआ था। आरोपी ने लगातार दैहिक शोषण किया और जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात कराया। शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटों के भीतर 28 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...