रतनपुर

रतनपुर में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन,…अटल परिसर का हुआ शुभारंभ

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगर विकास के इतिहास में आज एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने रतनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल परिसर का भव्य लोकार्पण कर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए 1.67 करोड़ रुपये की लागत से नवीन कार्यालय भवन, 30 लाख की लागत से अटल परिसर, तथा 48.66 लाख रुपये से निर्मित आश्रय स्थल का लोकार्पण किया गया।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 1.90 करोड़ रुपये लागत के 76 कार्यों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास अनुज्ञा पत्र और घरों की चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अटल जी को युगपुरुष बताते हुए कहा,

“उनका जीवन संकल्प, विचार और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए मिसाल है। रतनपुर में अटल परिसर का लोकार्पण हमारे लिए गर्व का क्षण है।”उन्होंने कहा कि अटल जी की सोच ने गांवों में विकास की क्रांति लाई। आज डबल इंजन की सरकार के माध्यम से पूरे प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है। उन्होंने रतनपुर को तालाबों की नगरी बताते हुए कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के वास्तविक निर्माता हैं, जिनके योगदान से यह राज्य अस्तित्व में आया।

उन्होंने रतनपुर में 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विकास निधि की घोषणा करते हुए तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, “यह वर्ष अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। रतनपुर के वैभव के अनुरूप इसके विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।” उन्होंने जानकारी दी कि रतनपुर में 2900 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 2296 पूर्ण हो चुके हैं।कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने इस अवसर पर रतनपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और एक पुस्तक का विमोचन भी किया।कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव , मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक , मंडल महामंत्री प्रशांत यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष बीनू निराला, कोटा जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, एसडीएम नीतिन तिवारी , रामदेव कुमावत, दीपक सिंह, , शीतल जायसवाल , पुष्पकान्त कश्यप पार्षदगण, क्षेत्रीय प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...