छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी कई गाड़ियों को करना पड़ा है रद्द

यह समस्या 30 जनवरी से दो फरवरी तक बनी रहेगी

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत चाम्पा स्टेशन यार्ड को आधुनिकीकरण एवं चांपा-सारागांव रोड सेक्शन में तीसरी एवं चौथी रेल लाईन परियोजना को जोडने के लिए 07 जनवरी, से 02 फरवरी,तक यानी 27 दिनों तक नवीनीकरण एवं नॉन इंटरलांकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से कुछ गाडियों को रदद एवं बीच में समाप्त किया जा रहा है। जिसके कारण कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रदद होने वाली गाडियों में 30 जनवरी से 02 फरवरी गाडी संख्या 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। वही गाडी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर भी मेमू रद्द रहेगी।गाडी संख्या 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर भी इन तिथि को रद्द रहेगी तो गाडी संख्या 58212 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर को भी रद्द किया गया है। इसके अलावा गाडी संख्या 18801/18803 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को भी रद्द रखा गया है।
तो गाडी संख्या 18802/18804 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस भी रद्द किया गया है।

30 जनवरी 2019 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22511 कुर्ला-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वही दिनांक 31 जनवरी 2019 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-हबीबगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 जनवरी को हबीबगंज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 हबीबगंज-सांतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।और 30 जनवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द किया गया है वही रेलवे ने कई गाड़ियों को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया है। लिहाज़ा गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाडियां में गाडी संख्या 58117/58118 गोंदिया-झारसुगडा-गोंदिया पैसेंजर का परिचालन गोंदिया-बिलासपुर-गोंदिया के मध्य की जाएगी। उपरोक्त अवधि तक यह गाडी बिलासपुर-झारसुगडा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 58203/58204 गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर का परिचालन बिलासपुर-रायपुर-बिलासपुर के मध्य की जाएगी। उपरोक्त अवधि तक यह गाडी गेवरा-बिलासपुर-गेवरा के मध्य रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 58111/58112 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर पैसेंजर का परिचालन टाटानगर-झारसुगडा-टाटानगर के मध्य की जाएगी। उपरोक्त अवधि तक यह गाडी झारसुगडा-इतवारी-झारसुगडा के मध्य रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 58113/58114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर का परिचालन टाटानगर-झारसुगडा-टाटानगर के मध्य की जाएगी। उपरोक्त अवधि तक यह गाडी झारसुगडा-बिलासपुर-झारसुगडा के मध्य रद्द रहेगी।दिनांक 30 एवं 31 जनवरी 2019 को रायगढ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12409 रायगढ-निजामद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस को बिलासपुर से रवाना की जाएगी। यह गाडी दिनांक 30 एवं 31 जनवरी 2019 को रायगढ-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। तो गेवरारोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18239 गेवरारोड-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस को बिलासपुर से रवाना की जाएगी। उपरोक्त अवधि तक यह गाडी गेवरारोड-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। गेवरारोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18237 गेवरारोड-अमृतसर छत्तीसगढ एक्सप्रेस को बिलासपुर से रवाना की जाएगी। उपरोक्त अवधि तक यह गाडी गेवरारोड-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। 31 जनवरी को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस को बिलासपुर से रवाना की जाएगी। उपरोक्त अवधि में यह गाडी बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। 30 जनवरी को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22647 कोरबा-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस को बिलासपुर से रवाना की जाएगी। उपरोक्त अवधि में यह गाडी बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
पूर्व निर्धारित समय से छूटने वाली गाडियां का विवरण 30 जनवरी से 02 फरवरी तक कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी एवं दिनांक 28 जनवरी को 05 घंटे देरी से रवाना होगी।। 30 जनवरी 2019 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 14710 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी । 30 जनवरी को हावडा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावडा-मुंबई एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी । 30 जनवरी से 02 फरवरी तक रायगढ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12069 रायगढ-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस आघा घंटे देरी से रवाना होगी ।
रास्ते में नियंत्रित की जाने वाली गाडियां
30 जनवरी से 01 फरवरी 2019 तक पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18477 पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस को टाटानगर एवं झारसुगडा के मध्य 02 घंटे नियंत्रित की जाएगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां-दिनांक 31 जनवरी को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22865 कुर्ला-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस नागपुर-रायपुर-टिटलागढ-सम्बलपुर होकर चलेगी। 30 जनवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 14710 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सम्बलपुर-टिटलागढ-रायपुर-उसलापुर-कटनी मुरवाडा होकर बीकानेर जायेगी।
यात्रियों के लिए विशेष सुविधा के लिए
कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस को कोरबा एवं बिलासपंर के बीच पैसेंजर बनाकर चलायी जायेगी।विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस को बिलासपंर एवं कोरबा के बीच पैसेंजर बनाकर चलायी जायेगी।
गाडी संख्या 12834 हावडा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगडा एवं रायगढ के बीच पैसेंजर बनाकर चलायी जायेगी। गाडी संख्या 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस को बिलासपुर एवं झारसुगडा के बीच पैसेंजर बनाकर चलायी जायेगी। गाडी संख्या 12069/12070 रायगढ-गोंदिया-रायगढ जनशताब्दी एक्सप्रेस को रायगढ-बिलासपुर-रायगढ के बीच पैसेंजर बनाकर चलायी जायेगी। यह समस्या 30 जनवरी से दो फरवरी तक बनी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...