अंतरराष्ट्रीय

और हो गया सबसे बड़ा, अमित शाह ने आर्टिकल 370 हटाने की पेश कर दी सिफारिश

डेस्क

पिछले कुछ दिनों से लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि जम्मू कश्मीर को लेकर कुछ बड़ा होने वाला है ।लगातार इस पर कयास लगाए जा रहे थे आखिरकार सोमवार 11:00 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति का अध्यादेश पेश करते हुए कश्मीर में विवादित 370 को हटाने की सिफारिश पेश कर दी। जम्मू और कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश बनेगा। वहीं लद्दाख को भी अलग केंद्र शासित प्रणाली का ऐलान कर दिया गया है। धारा 370 के साथ 35a भी अब हट जाएगा। हालांकि इसे लेकर सदन में हंगामा मचा हुआ है। पूरा देश चाहता है कि कश्मीर से धारा 370 और 35a हटाया जाए लेकिन हैरानी इस बात की है कि जनता का प्रतिनिधित्व करनेवाले विपक्ष के नेता जन भावनाओं का कद्र नहीं कर रहे और इस मुद्दे पर सदन में हंगामा मचाया जा रहा है ।

अमित शाह ने अध्यादेश पेश करते हुए कहा कि जिस दिन राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर कर अनुमोदन कर दिया जाएगा उस दिन से कश्मीर में धारा 370 निष्प्रभावी हो जाएगा। इस खबर के फैलते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और हर तरफ खुशियां मनाई जा रही है। इस बीच कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सभी संचार के माध्यम प्रतिबंधित कर दिए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...