निगम

अंबेडकर स्कूल में महापौर ने किया छात्राओं को साइकिल वितरण

डेस्क

अवागमन संसाधन के अभाव में बालिकाओं का शिक्षा स्तर मीडिल तक ही सीमित था। सरस्वती योजना के तहत स्कूली बालिकाओं को साइकिल मिलने पर बालिकाओं की शिक्षा स्तर में बहुत विस्तार हुआ है।
उक्त बातें मेयर किशोर राय ने अंबेडकर स्कूल में आयोजित सरस्वती योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम में कही। मेयर श्री राय ने कहा कि वर्तमान में बालक और बालिका समान हो गएं हैं। बालकों की शिक्षा जितनी जरूरी है, उतनी ही बालिकाओं की शिक्षा जरूरी है। देश के हर क्षेत्र में बालिकाएं भी बालकों से कंधा मिलकार चल रही हैं। ऐसे समय में बालिकाओं के शिक्षा के लिए सरस्वती साइकिल योजना मील का पत्थर साबित हुई है।

इससे बालिकाओं की शिक्षा के बीच स्कूल की दूरी और अवागमन संसाधनों की कमी संबंधित बाधा नहीं आ रही है। अब हर वर्ग की बालिकाएं हायर सेकेंडरी से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई कर शहर, राज्य व देश-दुनियां में नाम रोशन कर रहीं है। इस अवसर पर मेयर किशोर राय ने साइकिल प्राप्त करने वाली बालिकाओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब बढ़ने और शहर व राज्य का नाम देश में रोशन करने की बात कही।

कार्यक्रम में स्कूल की 65 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। इस मौके पर तिलक नगर पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण कश्यप, महेश चंद्रिकापुरे सहित स्कूल के स्टाफ उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...