मुंगेली

पीसीसी अध्यक्ष के मुंगेली दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, बैनर पोस्टर से पटा शहर

आकाश दत्त मिश्रा

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन मरकाम मंगलवार को मुंगेली पहुंचेंगे । यहां संगठन में कसावट लाने के साथ वे सरकार की योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। वही इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री के बाद रिक्त हुए पद पर आसीन हुए विधायक मोहन मरकाम पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रदेश व्यापी दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे मंगलवार को बेमेतरा कवर्धा होते हुए मुंगेली पहुंचेंगे।

पीसीसी अध्यक्ष सुबह 11:00 बजे बेमेतरा में होंगे। जहां वे जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। दोपहर को कवर्धा होते हुए वे पंडरिया मार्ग से मुंगेली पहुंचेंगे । पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद मोहन मरकाम के प्रथम मुंगेली आगमन को लेकर कांग्रेस में गजब का उत्साह नजर आ रहा है । एक दिन पहले से ही पूरे शहर में स्वागत द्वार और बैनर पोस्टर लग चुके हैं। चप्पे-चप्पे पर लगे बैनर पोस्टर की वजह से पूरा मुंगेली कांग्रेसमय नजर आ रहा है। जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में मंगलवार के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। पंडरिया होते हुए पीसीसी अध्यक्ष शाम करीब 5:00 बजे मुंगेली पहुंचेंगे, जहां पंडरिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उनका कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। वही पड़ाव चौक और बालानी चौक पर भी पीसीसी अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड में भव्य मंच बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के शानदार स्वागत की तैयारी की गई है।

यहां अध्यक्ष की मुलाकात कार्यकर्ताओं से भी होगी। मुंगोली प्रवास के दौरान पीसीसी अध्यक्ष का रोड शो होगा। वहीं मोहन मरकाम कमेटी हॉल में आम सभा को संबोधित करेंगे । जिसके पश्चात सर्किट हाउस में वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में उम्मीद की जा रही है कि संगठन में कसावट लाने पर चर्चा होगी वही पिछले 7 महीने की सरकार की उपलब्धियों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा। साथ ही आने वाले निकाय चुनाव के संबंध में भी चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है। पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुगली पहुंचने पर उनका परिचय पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से भी होगा । इसके बाद वे बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुंगेली पहुंच रहे मोहन मरकाम के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है और इस आयोजन को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह भी आसमान पर नजर आ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...