मुंगेली

मुंगेली में पीसीसी अध्यक्ष का मंच हुआ ध्वस्त, घायल होने के बाद मोहन मरकाम ने किए सारे कार्यक्रम स्थगित

आकाश दत्त मिश्रा

पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा मुंगेली पहुंचे मोहन मरकाम के स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह सारी सीमाओं को तोड़ता नजर आया। नए नवेले अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम जब एक साथ मंच पर चढ़ गया तो मंच उनका बोझ बर्दाश्त नहीं कर पाया और धाराशायी हो गया। मंगलवार को पीसीसी अध्यक्ष पंडरिया मार्ग होते हुए मुंगेली पहुंचे तो जगह जगह उनके स्वागत में खड़े कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान को छूने लगा।

पुराना बस स्टैंड, कमेटी हॉल के पास बनाए गए मंच पर भी मोहन मरकाम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में एक साथ कार्यकर्ता चढ गए । जिस वजह से मंच ध्वस्त हो गया। मंच के भरभरा कर गिर जाने से कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी चोटिल हो गए। मोहन मरकाम के कमर और अन्य हिस्सों में चोटे आई जिसके बाद उन्हें तुरंत सर्किट हाउस ले जाया गया, लेकिन उनकी मांग के बाद भी ना तो चिकित्सक सर्किट हाउस पहुंचे और न हीं सर्किट हाउस के रसोइयों ने उन्हें चाय और गर्म पानी उपलब्ध कराया। गुस्साए पीसीसी अध्यक्ष ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

इसी दौरान उनसे मिलने एसपी पहुंच गए ।उन्होंने अपना पूरा गुस्सा उन्हीं पर उतार दिया। व्यवस्थाओं की खामियां गिनाते हुए उन्होंने सब को बदलने की चेतावनी तक दे डाली। जिसके बाद कार्यकर्ता और अधिकारी मिमियाते नजर आए। हालांकि इसका भी कोई असर उन पर नहीं हुआ और अपने कार्यक्रम स्थगित कर वे मुंगेली से चलते बने। उनके जाने के बाद जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय और अन्य कार्यकर्ताओं का गुस्सा पुलिस, प्रशासन और सर्किट हाउस के कर्मचारियों पर टूट पड़ा । कुल मिलाकर पीसीसी अध्यक्ष को खुश करने की सारी कोशिशें बेकार चली गई और मुंगेली का उनका यह दौरा बुरी यादो के साथ खत्म हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...