धर्म -कला-संस्कृति

कविता चौपाटी से के छठवें अंक में पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी की रचना प्रकाशित,मुख्य अतिथि संजय दुबे ने कविता चौपाटी की पहल की तारीफ की,युवा साहित्यकारों के लिए बेहतरीन मंच बताया

डेस्क

कविता चौपाटी से के छठे अंक में शहर के ख्यातिनाम कवि, साहित्यकार ,मूर्धन्य पत्रकार पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी की अमर रचना पर्रा भर लाई छरियाये का प्रकाशन हुआ।बिलासपुर प्रेस क्लब में हुए गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी एम् डी कॉलेज के चैयरमेन और शिक्षाविद संजय दुबे रहे उन्होंने चतुर्वेदी की साहित्य साधना को समाजहित में एक अमिट कार्य बताया।

कविता चौपाटी के प्रयासों की सराहना की, तथा युवाओ को इससे जुड़कर अपने शहर के भूत और वर्तमान साहित्य साधकों से समाज के प्रति सकारात्मक् प्रेरणा लेने को कहा। वहीँ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाषाविद समीक्षक भूतपूर्व छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा की।उनकी भाषा को असल छत्तीसगढ़िया की भाषा कहा।विशिष्ठ अतिथि श्यामलाल चतुर्वेदी के पुत्र शशिकांत चतुर्वेदी ने संस्था का आभार व्यक्त किया और अपने संस्मरण सुनाए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीकुमार पांडेय ने कविता चौपाटी से” के उद्देश और विकास पर अपनी बात रखी। सनत तिवारी ने अपने छतीसगढ़ी गीत से सबक मन मोह लिया और विपुल तिवारी ने अपनी ग़ज़ल से वाह वाही लूटी।एम डी मानिकपुरी ने चतुर्वेदी जी की रचना पर्रा भर लाई… का वाचन किया।
कार्यक्रम का प्रभावी सञ्चालन शहर के युवा गीतकार नितेश पाटकर ने तथा आभार प्रदर्शन शायरा पूर्णिमा तिवारी ने किया।कार्यक्रम में ज्योति शर्मा, पूजा मिश्र,धनेश्वरी सोनी,आकांक्षा द्विवेदी,पूर्णिमा तिवारी,डॉ अजय पाठक,राघवेंद्र दुबे,राजेंद्र मौर्य, सुमित शर्मा,आनंद प्रकाश गुप्ता,सनत तिवारी,विजय तिवारी,महेश श्रीवास,कुमार पलाश,शैलेंद्र गुप्ता,एम डी मानिकपुरी,विपुल तिवारी आदि साहित्यकार और समाजसेवी उपस्थिति दी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...