जंगल

राजस्व और वन विभाग के बीच तालमेल न होने से लकड़ी तस्करों की हो रही चांदी

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली में राजस्व और वन विभाग के बीच तालमेल न होने के बेहद खतरनाक नतीजे सामने आ रहे हैं और इस वजह से लकड़ी तस्करों की चांदी हो रही है। दरअसल यहां क्षेत्र में लगातार लकड़ियों की अवैध कटाई और परिवहन किया जा रहा है। वन विभाग की खुली छूट की वजह से ग्रामीण बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं और जब जब राजस्व विभाग इन पर कार्यवाही करता है तो वन विभाग के पास इतना वक्त भी नहीं रहता कि वह जप्त लकड़ियों को अपने कब्जे में ले।

लगातार ऐसे कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में आवास पारा देवरी में सरपंच से ही 9 क्विंटल अवैध बबूल , 7 क्विंटल नीम, 1 क्विटल कैथ और 1 क्विंटल अन्य लकड़ी बरामद की गई ।इसी तरह अशोक सोनवानी के पास से भी करीब 2 क्विंटल अवैध बबूल कार्यवाही में जप्त हुई। संजय के पास से 6 क्विंटल लकड़ी जप्त गई और इसके परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन को भी राजसात किया गया। ऐसे न जाने कितने और भी मामले हैं जहां लाखों रुपए की लकड़ियां जप्त की गई और अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया लेकिन वन विभाग के पास इतना वक्त भी नहीं है कि वह उन लकड़ियों को अपने कब्जे में ले। गांव में ही जप्त लकड़ी के पड़े रहने के चलते लोग धीरे-धीरे लकड़ियों को अपने साथ ले गए और यहां महंगी बेशकीमती लकड़िया धीरे-धीरे गायब हो रही है।

लगातार नायब तहसीलदार रिचा सिंह अपनी टीम के साथ कार्यवाही कर रही है लेकिन उनकी कार्यवाही के सुखद परिणाम नहीं आ रहे। हाल ही में सेतगंगा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नारायण शर्मा के पास से भी करीब 5 लाख रुपए कीमत की बबूल की लकड़ी जप्त की गई थी। इस कार्यवाही को 1 महीने हो गए लेकिन वन विभाग ने अभी भी जप्त लकड़ी को उठाना भी जरूरी नहीं समझा, जिसके चलते आराम से लकड़ी चोर लकड़ियों को गायब कर पाए। राजस्व विभाग और वन विभाग के बीच तालमेल न होने का खामियाजा शासन को भुगतना पड़ रहा है। वहीं लकड़ी तस्करों की चांदी हो रही है। आरोप लगाया जाता है कि लकड़ी तस्करों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच सांठगांठ होने की वजह से ही उन्हें ऐसी खुली छूट दी जा रही है। वही पूछने पर वन अधिकारी मामले में पूरी तरह अनभिज्ञता जताते हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो फिर जंगलों में लकड़ियों की अवैध कटाई पर रोक मुमकिन नहीं हो पाएगा। लिहाजा इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...