बिलासपुर

भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत बिलासपुर जिले में शिक्षा प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व ने वेदांत शुक्ला को जिला सह संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ (बिलासपुर) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति तथा जिला नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। नवनियुक्त जिला सह संयोजक वेदांत शुक्ला ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व तथा सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जिला संयोजक राजेश मिश्रा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को शिक्षा क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा। वेदांत शुक्ला ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा क्षेत्र में संगठन की नीतियों, विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वेदांत शुक्ला को शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...