मस्तूरी

खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव… सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी पेंड्री स्थित सांदीपनी एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय खेल समागम खेल पर्व का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार, 31 जनवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का अद्भुत संगम देखने को मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी संतोष साहू रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग गोल्ड मेडलिस्ट उत्तम कुमार साहू, सेजस मस्तूरी बिलासपुर के प्राचार्य जे.पी. ओझा

एवं शासकीय माध्यमिक शाला खैरा के प्रधानपाठक रजनीकांत पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत से हुई, इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। आशीर्वचन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेल भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। खेल पर्व के दौरान विद्यार्थियों के लिए 40 से अधिक इनडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आउटडोर खेलों में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, संखली, पिट्ठूल, गेड़ी दौड़ आदि शामिल रहे, वहीं इनडोर खेलों में कैरम, शतरंज, मेहंदी, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों के साथ-साथ शैक्षिक, अशैक्षिक एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भी विभिन्न खेल गतिविधियां रखी गईं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और सहभागिता और बढ़ गई।

प्रतियोगिता में छात्रों को रेड, ग्रीन, येलो और ब्लू हाउस – चार समूहों में विभाजित किया गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो हाउस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पदक प्रदान किए गए तथा येलो हाउस को स्पोर्ट्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह का मंच संचालन श्रीति मजूमदार एवं रिया नेताम ने, जबकि समापन समारोह का संचालन एकता जॉन एवं ज्योति मैत्री ने कुशलतापूर्वक किया।

संपूर्ण कार्यक्रम के संरक्षक सांदीपनी एकेडमी के डायरेक्टर महेंद्र चौबे एवं प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे रहे। खेल समिति की मुखिया आर. सेंकाथीर सेल्वी के नेतृत्व में डॉ. दीप्ति सिंह राठौड़, दीपा प्रजापति, वंदना निराला एवं वर्षा शाहिस के सहयोग से खेल उत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं सांदीपनी एकेडमी व स्कूल के सभी शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...