बिलासपुर

तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात… बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र स्थित सम्बलपुरी के पास खालसा ढाबा में विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रेलर चालकों पर ढाबा संचालक द्वारा तलवार से हमला करने और वाहन में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी हैप्पी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मख्खन सिंह ट्रेलर चालक है। उसने बताया कि वह 4 जुलाई की रात रायगढ़ से लोहा लोड कर पंजाब जाने के लिए निकला था और रास्ते में खालसा ढाबा के पास रुका था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह खाना खाने ढाबे की ओर जा रहा था।

इसी दौरान ढाबा संचालक हैप्पी का कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। विवाद शांत कराने के लिए मख्खन सिंह के साथ सरदारा सिंह और ईशहाक खान पहुंचे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर हैप्पी भड़क गया और तीनों से अश्लील गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह ढाबे से तलवार लेकर आया और सरदारा सिंह तथा ईशहाक खान पर तलवार के चपटे हिस्से से हमला कर दिया। हमले में सरदारा सिंह की पीठ और ईशहाक खान के सिर में चोट आई।

आरोपी ने मख्खन सिंह के ट्रेलर का शीशा भी तोड़ दिया और तीनों को तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने आरोपी हैप्पी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 सहित भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...