बिलासपुर

विधायक की पहल पर 10 नए बोरिंग के लिए एस ई सी एल ने किया फंड जारी

डेस्क

पानी की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों के लिए 10 जगह पर नए बोरिंग किए जाएंगे ,इसके लिए एसईसीएल ने सीएसआर मद से राशि जारी कर दी है। इसके लिए विधायक शैलेश पांडे ने एसईसीएल को पत्र लिखा था, इसके बाद एसईसीएल ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हुए राशि जिला प्रशासन को दिया है, भीषण गर्मी और पानी की किल्लत को देखते हुए विधायक पांडे ने एसईसीएल को पानी बोरिंग पंप लगाने के लिए पत्र लिखा था जिसमें शहर में हो रही जल समस्या से अवगत कराते हुए शहरवासियों के लिए 20 वाटर पंप के लिए राशि प्रदान करने कहा गया था इस पर एसईसीएल ने 10 बोरिंग पानी पंप लगाने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

बोरिंग पंप लगाने के लिए 23.25 लाख रुपए अपने सीएसआर मद से जिला प्रशासन को दे दी है, इस राशि से शहर के अलग-अलग जगहों पर बोरिंग किया जाएगा जिला प्रशासन और नगर निगम इसके लिए ऐसे क्षेत्र का चयन करेगा जहां पर पानी की समस्या अधिक है इसके बाद बोरिंग कर वहां पानी का पंप लगाया जाएगा इस क्षेत्र के रहवासियों को पानी की समस्या से राहत मिल सकेगी एसईसीएल के इस कदम का विधायक ने स्वागत किया है उन्होंने कहा कि इस कार्य से शहरवासियों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी वहीं निगम को भी पानी की आपूर्ति में सहयोग मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...