बिलासपुर

अज्ञात कारणों से महिला ने खाया जहर…कॉल करते ही पहुँची डायल 112 की टीम, समय पर हॉस्पिटल पहुँचा बचाई जान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के द्वष्टिकोण से डायल 112 द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कमांड सेंटर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परसदा भटगांव निवासी इतवारा बाई पति अर्जुन केवट उम्र 45 वर्ष ने आपसी विवाद मे जहर का सेवन कर लिया। बिल्हा डॉयल-112 फरिश्ता बनकर कॉलर के घर पहुंची जहां एक महिला जमीन पर बेहोश पड़ी थी। आसपास कीटनाशक की तेज़ बू आ रही थी। महिला को अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था।

मौके पर पहुंची 112 टीम द्वारा तत्काल 112 वाहन से CHC बिल्हा में भर्ती कराया गया जिसे डॉक्टरों द्वारा इलाज पश्चात महिला की जान ख़तरे से बाहर होना बताया। इस प्रकार 112 के आरक्षक 959 जयशंकर साहू चालक दीपक कुमार की तत्परता एवं फुर्ती से महिला की जान बच सकी। महिला के परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस कार्यप्रणाली की सराहना की है. उन्होंने 112 पुलिस की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने आरक्षक के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

error: Content is protected !!
Letest
दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के...