रायगढ़

घर आये व्यक्ति ने की अश्लील हरकत…पति- पत्नी ने मिलकर उतारा मौत के घाट,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – लैलूंगा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए हत्या कि गुत्थी को लैलूंगा पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में घटना को अंजाम देने वाले पति पत्नी को लैलूंगा पुलिस ने सलाखो के पीछे धकेल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय फागुलाल राठिया के रूप में हुई। पुलिस को जांच में पता चला कि घटनास्थल पर मृतक की साइकिल और कुछ दूरी पर टूटी हुई कांच की चूड़ियां बरामद हुईं, जिससे जांच की दिशा तय हुई। गांव के कार्तिक राम राठिया ने पुलिस को बताया कि बीती रात सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें फागुलाल भी शामिल था। बैठक के बाद वह गांव के रोहित कोरवा के साथ देखा गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित कोरवा को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पत्नी पंचमी कोरवा के साथ मिलकर फागुलाल की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इस दौरान आरोपी रोहित कोरवा (19 वर्ष) और उसकी पत्नी पंचमी कोरवा (37 वर्ष) ने बताया कि घटना की रात फागुलाल उनके घर आया था। खाना खाने के बाद उसने नशे की हालत में अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और झगड़ा करने लगा। इस पर रोहित और पंचमी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसे खींचते हुए भेड़ीमुडा मार्ग की ओर ले गए। वहां पर दोनों ने मिलकर फागुलाल की हाथ-मुक्कों से पिटाई की और फिर एक बड़े पत्थर से उसके सिर, चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इधर मामले में पुलिस दोनो पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और अन्य अहम सबूत जब्त किए गए। इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा, सुरेश मिंज और महिला ग्राम कोटवार की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...