प्रकृति

कलेक्टर की अगुवाई में नक्षत्र वाटिका में लगाए गए 500 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

डेस्क

सोमवार को महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा नक्षत्र वाटिका में करीब 500 पौधों का रोपण किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर संजय अलंग शामिल हुए । वही इसकी अध्यक्षता आशीष ठाकुर ने किया । ट्रस्ट के द्वारा आयोजित इस पौधरोपण के आयोजन में नगर के वरिष्ठ जन, मातृशक्ति, युवा जन, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी, सामाजिक संस्थाएं, पत्रकार सभी शामिल रहे ।

ट्रस्ट का कहना है कि लगाए गए हर पौधों का रिकॉर्ड उनके पास सुरक्षित रहेगा । ट्रस्ट के द्वारा पानी खाद की व्यवस्था की जाएगी । जहां कभी भी आकर अपने नंबर के पौधे को कोई भी देख सकता हैं । ट्रस्ट की इस आयोजन वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अलंग दोपहर 12 बजे करीब नक्षत्र वाटिका में पहुंचे । जोकि इस वृक्षारोपण के कार्यक्रम में शामिल हुए । जहां पर पहले से ही कोटा विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे । इस वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कदंब का एक पेड़ लगाया । उन्होंने मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा किए गए इस वृक्षारोपण के आयोजन को लेकर प्रशंसा की और कहां की अगले वर्ष जो भी मुख्य अतिथि होगा । उन्हें 500 पौधे सुरक्षित गिनाने की जवाबदारी ट्रस्ट की होगी । बताया जाता है कि इस रक्षा रोपण को ट्रस्ट ने स्मृति वन का नाम दिया है ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...