हादसा

ट्रेन से गिरकर हो गई अफ्रीकन फुटबॉलर की मौत ट्रैक पर मिली लाश से सनसनी

डेस्क

जांजगीर-चांपा ट्रेन से गिरकर एक अफ्रीकन फुटबॉलर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात हुई सूचना मिलते ही पुलिस शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया था, अफ्रीकन खिलाड़ी का शव डीप फ्रीजर में रखकर उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। जांजगीर चांपा जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के जेठा रेलवे ट्रैक पर एक अफ्रीकन युवक का शव मिला है, आशंका जताई जा रही है की, ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है, ग्रामीणों कि सूचना पर जब बाराद्वार पुलिस मौके पर पहुंची, तो टुकड़ों में रेलवे ट्रेक पर अफ्रीकन युवक का शव मिला, पुलिस ने आसपास के लोगों से पतासाजी करने की कोशिश की, लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी, युवक विदेशी होने पर पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी को बुलवाकर शव का पंचनामा किया, और शव की तलाश की गए तो शव के पास मिले दस्तावेजों से युवक की पहचान आफ्रिका के रहने वाले फुटबॉल खिलाड़ी डायमंड अबूबकर के रूप में हुई है, पुलिस को लाश के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला था, जिसके मेसेज से और कॉन्टेक्ट नम्बरों के आधार पर पतासाजी की गई, तो यह जानकारी मिली की, वह केरल की टीम के लिए फुटबॉल खेलता था, फ़ुटबाल खेलने के लिए टी टाइप का वीजा प्राप्त था, वह केरल की ओर से खेलने वह 8 अगस्त को मुंबई पहुँच गया था, पुलिस ने दिल्ली स्थित एम्बेसी में सम्पर्क करने चाहा, लेकिन छुट्टी का दिन होने कि वजह से सम्पर्क नहीं हो सका, वाट्सएप के माध्यम से उनके भाई को भी पुलिस ने सम्पर्क कर घटना से अवगत करा दिया है, साथ ही साथ उनके साथ फ़ुटबाल खेलने वाले खिलाडियों को भी जानकारी दी जा चुकी है, पुलिस को उनके जेब से ट्रेन का टिकट तो प्राप्त नहीं हुआ है, पर फोन में जो प्लेन का टिकट था, उससे यह जानकारी मिली है की, वह 8 अगस्त को मुंबई पहुँच गया था, अब शव को डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखकर परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...