स्वास्थ्य

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने निभाया अपना दायित्व नगरवासियों ने किया 290 यूनिट रक्तदान ,थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराएगी संस्था,200 लोगों ने लिया नेत्रदान का लिया संकल्प

डेस्क

बिलासपुर शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हैंड्स ग्रुप द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 11 अगस्त को 3 स्थानों राजीव प्लाजा रामा मैग्नेटो मॉल व 36 मॉल में किया गया । जहाँ पर थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त जुटाया गया । जो कि थैलीसीमिया पीड़ित बच्चो मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदान करने वाले रक्तदानी को पौधा देकर सम्मानित भी किया गया साथ ही उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने आग्रह भी किया गया इस आयोजन में एक संदेश प्रेषित कर सभी को जागृत कर 5 पौधे अपने आस पास जरूर का प्राकृतिक आपदा पर सहयोग करने की मुख्य धारा से जुड़ने का भरपूर प्रयास किया गया ।इस शिविर में मुख्य अतिथि सांसद अरुण साव,पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ,महापौर किशोर राय ,रेलवे डीआरएम आर राजपाल ,भाजपा महिला मोर्चा पूजा विधानी, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे एडिशनल एसपी ओम प्रकाश शर्मा ने भी रक्तदान कर अपना सहयोग दिया खाद एवं औषधि सहायक नियंत्रण राजेश छत्रिय डॉ विवेक वाजपेयी एवं अन्य गणमांन्य जन शामिल रहे।

इस शिविर में लगभग 290 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ । इस वर्ष हैंड्स ग्रूप के साथ ,सिंधु चेतना ,रोटरी मिड्टाउन , राजीव प्लाजा व्यापारी संघ, लाइयनेस क्लब सम्मान, बिलासपुर ऑमीगोस राउंड टेबल 300, बिलासपुरऑमीगोस लेडीज़ सर्कल 154, लायन क्लब केअर, यूथ चेम्बर आफ कामर्स, बीएनआई, अरीना एनिमेशन,सीए एसोसिएशन, गुरुकुल अकैडमीसीए इन्स्टिटूट, रामा मैग्नीटो मॉल, 36 सिटी मॉल, एकता ब्लड बैंक ने भी इस विशाल रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता निभाई ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...