क्राइम

सुसाइड नोट लिखकर इंदौर में छुपे बैठे थे डॉक्टर प्रकाश सुलतानिया

डेस्क

सुसाइड नोट लिखकर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए डॉक्टर प्रकाश सुलतानिया सकुशल मिल गए हैं। 7 अगस्त को बिलासपुर के मार्क अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश सुलतानिया कई बिल्डर और भूमाफिया द्वारा प्रताड़ित किए जाने संबंधी सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गए थे, जिसके बाद चौतरफा बन रहे दबाव के चलते पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ गई थी। आशंका जताई जा रही थी कि डॉ प्रकाश सुल्तानिया ने खुदकुशी कर ली है। उनके नदी या तालाब में डूबकर जान देने की भी बातें कही जा रही थी। लेकिन पुलिस दूसरी थ्योरी पर भी काम कर रही थी। उन्हें लग रहा था कि डॉ प्रकाश सुल्तानिया अपने किसी खास मकसद से कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी जंजीर कसने के लिए साजिश पूर्वक इस पैंतरे का इस्तेमाल कर रहे हैं और वही बात सच साबित हुई। डॉक्टर प्रकाश सुल्तानिया को करीब से जानने वाले भी लगातार कह रहे थे कि वे खुदकुशी करने वाले इंसान नहीं है। वहीं उनके पक्ष में आईएमए और अन्य संस्थाएं भी पुलिस पर दबाव बना रही थी, लेकिन इसी बीच डॉक्टर प्रकाश सुलतानिया इंदौर में सकुशल बरामद कर लिए गए और उन्हें फ्लाइट से रायपुर लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह डॉक्टर प्रकाश सुल्तानिया ने अपने बड़े भाई से फोन पर बातचीत भी की है और उनके जीवित होने की पुष्टि उनके परिवार के लोगों ने कर दी है। डॉक्टर प्रकाश सुलतानिया जो सुसाइड नोट लिखकर गायब हुए थे उसमें कई प्रॉपर्टी डीलर , राजस्व अधिकारी और शहर के चर्चित नाम शामिल है। जाहिर है अब वापस मिलने पर डॉक्टर प्रकाश सुल्तानिया पर ही कानूनी शिकंजा कसेगा और उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया यह जानना भी बेहद जरूरी है। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ घंटों में इस रहस्य पर से पर्दा उठ जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार