अवर्गीकृत

पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन हेतु पहल,बिलासपुर स्टेशन में बाटल क्रशर मशीन का शुभारंभ

डेस्क

रेलवे स्टेशनों एवं गाडियों में सफर के दौरान यात्रियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में प्लास्टिकयुक्त बोतल बंद पानी का उपयोग किया जाता है तथा खाली बोतलों को गाडियों, प्लेटफार्म तथा यत्र-तत्र जगहों पर फेंक दिया जाता है। प्लास्टिक की बोतलें चारो तरफ फैलकर कचरे के रूप में नालियों एवं सीवरेज सिस्टम को प्रभावित करती है। प्लास्टिक स्वच्छता के साथ वातावरण को भी दूषित करती है। ऐसी स्थिति में प्लास्टिक के कचरे का बेहतर प्रबंधन आवश्यक है। भारतीय रेलवे द्वारा पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली प्लास्टिक के कचरे का बेहतरीन निपटान प्रबंधन करने सभी प्रमुख स्टेशनों में बाटल क्रशर मशीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।पर्यावरण अनुकूलन की दिशा में बेहतर प्रयास के तहत 13 अगस्त मंगलवार को बिलासपुर स्टेशन में बाटल क्रशर मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस सुविधा का विधिवत शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल व अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक समन्वय पुलकित सिंघल, मंडल अभियंता सेटलमेंट श्री अनमोल नागपाल ,मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर निखारे सहित पर्यवेक्षकगण, कर्मचारीगण तथा यात्रीगण उपस्थित थे।बाटल क्रशर मशीन को प्रथम श्रेणी महिला प्रतिक्षालय के सामने स्थापित किया जाएगा। रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि यात्रीगण कृपया खाली बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय इस मशीन में ही डालें और पर्यावरण अनुकूलन की दिशा में रेलवे के इस प्रयास में भागीदारी बनें।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...