सीपत

नाबालिग लड़के के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक कृत्य…परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़के के साथ गांव के ही एक युवक ने अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें देर रात घर लौटे नाबालिग ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उक्त युवक के घर उसकी शिकायत लेकर पहुँचे, लेकिन उल्टे गलती न मानकर आरोपी युवक लाठी लेकर नाबालिग के घर पहुँचकर गाली गलौच कर धमकी देने लगा, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही युवक कृष्णा उर्फ गोलू गंधर्व पिता बेचन गंधर्व ने नाबालिग को अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था, जहाँ से रात 10 बजे के करीब नाबालिग घर वापस लौटा तो उसने अपनी माँ को आरोपी युवक द्वारा किये गए गलत काम के बारे में जानकारी दी,

जिस पर परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी युवक के घर जाकर उसके बड़े भाइयों को इस दुष्कृत्य की जानकारी दी, जिससे आरोपी युवक उल्टा पीड़ित नाबालिग के ही परिजनों पर गुस्सा दिखाने लगा जो देर रात लाठी लेकर घर भी पहुँच गया और धमकी देते हुए गाली गलौच करने लगा, जिसकी शिकायत पीड़ित के परिजनों ने थाने में की। पुलिस ने गंभीरता से इस मामले में आरोपी की घेराबंदी की और धारा – 377 भादवि, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, आर धर्मेंद सूर्यवंशी की विशेष भुमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...