छत्तीसगढ़बिलासपुर

धान खरीदी पर लग गया विराम, इस वर्ष 44 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से जारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर 31 जनवरी यानी इस गुरुवार को विराम लग गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर-इस वर्ष शुरुआत में धान खरीदी केंद्रों में धान की आवक बेहद कमजोर थी तो वही कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के चुनावी वादो के बाद किसान अपना धान नहीं बेच रहे थे लेकिन एक बार किसानों ने धान बेचना शुरू किया तो फिर रिकॉर्ड धान समितियों में पहुंच गया। पिछले साल जिले में 36 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी । इस बार अनुमान लगाया जा रहा था की 128 खरीदी केंद्रों में कमजोर शुरुआत की वजह से धान की खरीदी लक्ष्य से कम होगी। लेकिन अपुष्ट आंकड़ों के अनुसार गुरुवार तक जिले में 44 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई है ।एक सप्ताह पहले ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी कमिश्नर और कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर धान खरीदी को बंद करने के निर्देश दे दिए गए थे इसलिए 31 जनवरी को केंद्र में पहुंचे धान की तौलाई के बाद ठीक रात 12:00 बजे सॉफ्टवेयर लॉक हो गए

उसी दिन धान की मात्रा की जानकारी नोडल अधिकारियों द्वारा संबंधित कलेक्टर को सौंप दी गई ।2 फरवरी सुबह 11:00 बजे सरकारी आंकड़े जारी किए जाएंगे। अंतिम दिन धान खरीदी केंद्रों में भारी भीड़ नजर आई ।वैसे धान खरीदी बंद होने के एक पखवाड़े पहले ही पंजीकृत किसानों को टोकन जारी कर दिया गया था अगर कुछ धान की उस समय एंट्री नहीं हुई थी तो भी अंतिम दिन तक उसकी एंट्री कर दी गई। जिले में लक्ष्य से अधिक धान खरीदी होने से कयास लगाए जा रहा है की कोंचिओ ने अन्य राज्यों का धान खपाया होगा। फिलहाल पुष्ट आंकड़ों की प्रतीक्षा की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा:- अवैध शराब मामले में मामूली कार्रवाई...लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी लाइन अटैच, राजस्व अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक...नामांतरण, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तेजी ल... ग्राम कौड़िया के किसानों ने की एनटीपीसी से मुआवजा दिलाने की मांग...कलेक्टर जनदर्शन में समस्याओं की हु... VIDEO:- हथियार लहराकर दहशत फैलाते वीडियो हुआ था वायरल….पुलिस ने थाना क्षेत्र में की छापेमारी, 5 आरोप... पुरानी रंजिश में विवाद...युवक के सिर पर बियर बॉटल से जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार खारंग नदी में रेत चोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई... चार ट्रैक्टर जब्त, नायब तहसीलदार ने की छापेमार... छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के छह पदाधिकारियों को लूटपाट और उगाही के मामले में 7-7 साल की सश्रम कारावा... VIDEO: जयरामनगर से बिलासपुर लौट रहे बाइक सवार से मारपीट कर लूटपाट की वारदात…नकाबपोश आरोपियों ने दिया... छह माह से आवास मित्रों को नही मिला वेतन...बार बार दे चुके है आवेदन....अब जिला पंचायत सीईओ को सौंपा ग... पटवारी सस्पेंड:- बड़े झाड़ जंगल की ज़मीन बिक्री में तेंदुआ पटवारी की संलिप्तता...गिरी निलंबन की गाज,