कोटा

3 दिनों से लापता युवक की तालाब में मिली लाश…डूबने से मौत की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवतराई में नहाने गए 27 वर्षीय युवक की तीन दिन बाद तालाब में तैरती हुई लाश मिली है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचकर कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शिवतराई निवासी अमित सिंह जगत पिता स्व. रामायण जगत उम्र 27 वर्ष तीन दिन पहले घर से नहाने जा रहा बोलकर घर से निकला था पर वह घर वापस नहीं आया, घर वाले यही सोचते रहे कि वह कही चला गया होगा वापस आ जायेगा इसलिए परिवार वाले मृतक के गुमशुदगी की रिपोर्ट कोटा थाना में दर्ज नही कराई थी। वही तीन दिन बाद मृतक अमित जगत की ग्राम शिवतराई के ठाकुर दईया तालाब में तैरती हुई लाश मिली

जिसकी सूचना गाँव वालों ने कोटा पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुँचकर शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद मृतक के शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया है। कोटा पुलिस को विवेचना दौरान परिवार वालों ने यह भी बताया कि युवक को आँख से कम दिखाई देता था शायद इसी वजह से युवक गहरे पानी में चला गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी। फिलहाल कोटा पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...