अवर्गीकृत

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, शैलेश को इस बार भी नहीं मिला अवसर

डेस्क


स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में गृह, जेल, लोक निर्माण, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे।

पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान, प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.10 बजे हर्ष फायर, प्रातः 9.15 बजे मार्चपास्ट, प्रातः 9.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन एवं उद्बोधन, प्रातः 9.50 बजे परेड कमांडरों से मुलाकात, प्रातः 10 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 10.35 बजे सामूहिक पीटी प्रदर्शन और प्रातः 10.50 बजे पुरूस्कार वितरण होगा।

बिलासपुर ने विगत कई वर्षों से ध्वजारोहण पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ही करते आ रहे हैं ।बीच में एक बार तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को भी अवसर मिला था। प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आने और बिलासपुर से शैलेश पांडे की भारी जीत के बाद माना जा रहा था कि बिलासपुर में ध्वजारोहण का अवसर विधायक शैलेश पांडे को ही मिलेगा लेकिन इस वर्ष 26 जनवरी को जब उनके स्थान पर तखतपुर विधायक रश्मि सिंह को अवसर दिया गया तो उस वक्त भी विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी।जिसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री ने कहा था कि 15 अगस्त को शैलेश पांडे बिलासपुर मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे लेकिन ऐन वक्त पर उनके स्थान पर जिले के प्रभारी मंत्री को यह अवसर दे दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप...