बिलासपुर

दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित दाधापारा रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन के चालक पर तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को कुचलने का आरोप है। हादसे में युवक का सिर और शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम डडहा निवासी विजय धूरी 33 वर्ष पिता सहदेव धूरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 3 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे दाधापारा रेलवे फाटक के पहले बोदरी में सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही के चलते वाहन का पहिया युवक के शरीर के बाएं हिस्से और सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान ग्राम डडहा निवासी रामकुमार धूरी अपनी मोटरसाइकिल से दाधापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे शव देखकर उन्होंने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे ग्राम डडहा के अजय धूरी ने मृतक के हाथ में बने टैटू और पहनावे के आधार पर उसकी पहचान विजय धूरी के रूप में की। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया। रामकुमार धूरी और अजय धूरी ने चकरभाठा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...