बिलासपुर

सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब…चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खौफ का माहौल,

उदय सिंह

बिलासपुर -सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा स्थित सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। नवरात्रि में दुर्गा दर्शन कर लौट रहे युवक की कार रास्ते में खराब हो गई थी। परिवार के साथ होने के कारण युवक कार को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर घर चला गया। अगले दिन सुबह वापस पहुंचने पर कार गायब मिली। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। कार चोरी की इस घटना ने शहर में वाहन सुरक्षा और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के कथित खौफ के बीच वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

रात में खराब हुई कार, सुबह गायब मिली

प्रार्थी प्रांशु ठाकरे, निवासी साई बिहार यदुनंदन नगर तिफरा, ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि की अष्टमी पर वह परिवार के साथ दुर्गा दर्शन के लिए बिलासपुर शहर गया था। रात करीब 11:45 बजे लौटते समय उसकी मारुति सुजुकी इग्निस कार सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास अचानक खराब हो गई। परिवार साथ होने के कारण उसने कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर लॉक किया और घर चला गया। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे मैकेनिक के साथ मौके पर पहुंचा तो कार वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।

कई दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

प्रार्थी ने कार चोरी की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई। चोरी गई कार का नंबर सीजी 10 एएम 5884 है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना 17 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है और एफआईआर कई दिन बाद दर्ज होने के पीछे कार की तलाश को वजह बताई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,...