बिलासपुर

पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम…सिम्स में उपचार के दौरान मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर घर में डांट पड़ने से क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली 13 वर्षीय छात्रा की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
मृत छात्रा की पहचान रितिका चन्द्राकर, पिता दीपक कुमार, निवासी ग्राम गढ़वट, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। रितिका कक्षा आठवीं में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई-लिखाई को लेकर परिजनों द्वारा घर में डांट लगाए जाने के बाद उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और आज उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिम्स चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ...